काला सच न्यूज़, सांकरा। दुर्ग। रवि सिंगौर ग्राम सांकरा के युवा सरपंच ने नाली निर्माण कार्य का आज भूमि पूजन किया। रवि सिंगौर ने कहा कि ग्राम वासियों को बारिश के दिनों में आने-जाने के लिए एक साफ सुथरा रोड मिल सके। बारिश के दिनों में गंदा पानी रोड पर आ जाता था जिससे ग्राम वासियों को आने-जाने में काफी परेशानी होती थी। इस समस्या को देखते हुए उन्होंने आज नाली निर्माण का भूमि पूजन किया। इसी के साथ ही उनके विकास कार्य की शुरुआत हो गई है।
ग्राम-सांकरा के सरपंच रवि सिंगौर ने अपने पंचायत प्रतिनिधिओ के साथ अपने कार्यकाल का पहल भूमि पूजन किया। ग्राम पंचायत के सयुक्त वार्ड क्रमांक 9-10 मे नाली निर्माण कार्य का भूमि पूजन कर कार्य प्रारंभ किया है। जिससे आने वाले बारिश के समय गांव में पानी की निकासी अच्छे से हो सके। इस अवसर पर उपसरपंच रामशरण बंधे, पंचगण संजय सिंगौर, वीरेंद्र यदु, महेन्द्र पारधी, शुभम जांगड़े सहित अन्य ग्रामवासी भी मौजूद रहे।
जुड़िये प्रदेश के सबसे तेज न्यूज़ नेटवर्क से
https://chat.whatsapp.com/HjkV5Kqy2MoKMVdSPufHlm









