रायपुर । पूर्व विधायक विकास उपाध्याय के नेतृत्व में आज एक प्रतिनिधि मण्डल छ.ग.स्टेट पॉ.डि.कं. लिमि. के एमडी भीम कँवर से चर्चा करने पहुँचे। उपाध्याय ने बताया कि विगत् कई दिनों से लगातार राजधानी सहित छत्तीसगढ़ में बिजली की समस्या बहुत ज्यादा बढ़ गई है। उदाहरण के तौर पर पिछले दिनों आये आँधी तूफान में 24 से 30 घंटे तक बिजली का चले जाना, लो वोल्टेज की समस्या, समय बेसमय आधे घंटे एक घंटे के लिए बिजली कटौती करना बगैर पूर्व सूचना के, साथ ही ट्रांसफार्मर में लोड प्रॉब्लम, बार-बार डीओ उडऩा एवं लो वोल्टेज की समस्या आ रही है। उपाध्याय ने आगे कहा कि उपभोक्ताओं द्वारा सीएसईबी के अधिकारी कर्मचारी से संपर्क किया जाता है तो न ही कोई फोन उठाते हैं और समस्या संबंधित न ही कोई जवाबदारी लेने को तैयार रहते हैं। पूरे शहर में विद्युत तार जो वृक्ष के बढ़े हुए तनों से टकरा रहे हैं उसकी कटाई-छंटाई भी नहीं हो रही है। विद्युत विभाग के द्वारा जो उपकरण की खरीदी की जा रही है वह भी गुणवत्ताविहिन है। 48-48 घंटों से विद्युत पोल गिरी रही लेकिन उसे व्यवस्थित करने की कोई तैयारी नहीं थी। अब तो बारीश का मौसम भी शुरू होने वाला है , सीएसईबी के अधिकारी कर्मचारी ना फोन उठाएं ना जवाब देने को तैयार जनता बहुत ज्यादा त्रस्त हुई। पूर्व विधायक ने ज्ञापन के माध्यम से छ.ग.स्टेट पॉ.डि.कं. लिमि. के एमडी को अवगत् कराया है कि विद्युत विभाग के द्वारा जो उपकरण की खरीदी की जा रही है वह भी गुणवत्ताविहिन है, यदि शीघ्र अतिशीघ्र बिजली संबंधित समस्याओं का निराकरण नहीं हुआ और अधिकारियों की जिम्मेदारी तय नहीं हुई तो कांग्रेस पार्टी उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगी। प्रतिनिधि मण्डल में विकास उपाध्याय के साथ बबीता नत्थानी, अशोक ठाकुर, गौरी शंकर दुबे, सौमित्र मिश्रा, संदीप शर्मा, कुलदीप मठरू, विकास अग्रवाल, संदीप सिरमोर, संदीप कटारिया, योगेश दीक्षित, संजू नायडू, योगेश तिवारी, डेमेन्द्र यदु, रितेश साहू, दीपेश यदु, रवि यादव, वेद प्रकाश कुशवाहा, किशनपुरी गोस्वामी शामिल थे।









