छत्तीसगढ़ में CGPSC के रिजल्ट आने के बाद सियासत की जंग छिड़ गई है। प्रदेश की राजधानी रायपुर में आज भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) बड़ा प्रदर्शन करने जा रही है। इस प्रदर्शन में शामिल होने के लिए प्रदेश भर से भाजयुमों कार्यकर्ता राजधानी रायपुर पहुंचे हैं। भाजयुमो द्वारा आज रायपुर में पीएससी संग्राम किया जाएगा। इसके तहत सप्रे स्कूल के पास सभा के बाद सीएम हाउस घेरने भाजपाई निकलेंगे। वहीं अब भाजयुमो के इस प्रदर्शन में शामिल होने के लिए BJYM के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या भी रायपुर पहुंच चुके हैं। BJYM प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत ने बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ तेजस्वी सूर्या का स्वागत किया। आपको बता दें कि BJYM आज सीएम हाउस का घेराव करेगी। बता दें कि CGPSC भर्ती में भाजपा ने घोटाले का आरोप लगाया है। इस प्रदर्शन में प्रदेश के हर जिले से हजारों युवा जुटाने का प्रयास बीजेपी कर रही है।









