रायगढ़ :- छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में आग लगने की घटना सामने आयी है। जिसमें एक ट्रेलर में अचानक आग लग गई, तो दूसरे मामले में भाजपा नेता के खेत में रखे पैरावट में किसी आग लगा दी। मिली जानकारी के मुताबिक पहली घटना घरघोड़ा थाना क्षेत्र की है। जहां सोमवार को एक कोयला लोड ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलट गया।
इस दौरान ट्रेलर चालक ने मौका पाकर कूदकर अपनी जान बचाई। घटना घरघोड़ा-छाल बायपास मार्ग में घटित हुई थी और रात तकरीबन 11 बजे उस ट्रेलर में अचानक आग लग गई। जिससे ट्रेलर पूरी तरह जलकर खाक हो गया। वहीं आशंका जातयी जा रही है कि शार्ट सर्किट की वजह से ट्रेलर में आग लग गई।
जुड़िये प्रदेश के सबसे तेज न्यूज़ नेटवर्क से
https://chat.whatsapp.com/HjkV5Kqy2MoKMVdSPufHlm









