काला सच न्यूज़, पाटन। दुर्ग। ग्राम ग्राम पंचायत खम्हरिया और कुरूदडीह से सरपंच प्रत्याशी लक्ष्मी देव कुमार यादव को खम्हरिया और कुरूदडीह में भारी समर्थन प्राप्त हो रहा है बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद तथा बच्चों का प्यार मिल रहा है लक्ष्मी देव कुमार यादव एक पढ़ी-लिखी समझदार मिलनसार महिला है।
सरपंच पद के प्रत्याशी लक्ष्मी देव कुमार यादव ने कहा कि वह किसी प्रकार का कोई भेदभाव नहीं करेंगे तथा दोनों गांव का समान विकास करेंगे उसके कार्य में के घर का कोई भी सदस्य कोई हस्तक्षेप नहीं करेगा। उन्होंने मतदाताओं से अपील की है कि वह 20 तारीख को अवश्य मतदान करने जाएं और कांच के गिलास में वोट डालकर सेवा का अवसर प्रदान करें।
लक्ष्मी देव कुमार यादव ने कहा कि सीसी रोड निर्माण कार्य, तालाबों में सौंदर्य करण और विश्राम भवन निर्माण करना तथा इसके अलावा मां शीतला का पूर्ण रूप से मंदिर बनवाना, तथा अतिरिक्त कक्ष का निर्माण करवाना, गांव में सामुदायिक भवन का निर्माण करना, खेल मैदान करवाना, प्रत्येक वृद्धा को पेंशन दिलवाना, महतारी वंदन के लाभ से जो वंचित हैं उनको लाभ दिलवाना श्रमिक कार्ड, लोन, तथा छात्रवृत्ति दिलाना, राशन कार्ड बनवाना, रोजगार गारंटी के तहत रोजगार उपलब्ध कराना, प्रधानमंत्री आवास आदि कार्यों को वे जल्द से जल्द करेंगे।
जुड़िये प्रदेश के सबसे तेज न्यूज़ नेटवर्क से
https://chat.whatsapp.com/HjkV5Kqy2MoKMVdSPufHlm









