काला सच न्यूज़, पाटन। दुर्ग। युवा पढ़े लिखे और मिलनसार राजेश्वर सिन्हा के पक्ष में ग्राम झीट में माहौल बन चुका है राजेश्वर सिन्हा ग्राम झीट से सरपंच पद के प्रत्याशी है।

ग्राम झीट में उन्हें बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद और बच्चों का प्यार मिल रहा है लगातार जनसंपर्क से उनका कब बढ़ता जा रहा है। राजेश्वर सिन्हा ने कहा कि है ए दरी किसान और मजदूर के लाइका के बारी। उन्होंने मतदाताओं से अपील की है कि फलों सहित नारियल के पेड़ पर अपना बहुमूल्य वोट देकर उन्हें एक बार विकास कार्य के लिए अवसर प्रदान करें।

सरपंच पद के प्रत्याशी राजेश्वर सिन्हा ने कहा कि वृद्धा को पेंशन दिलवाना, महतारी वंदन के लाभ से जो वंचित हैं उनको लाभ दिलवाना, श्रमिक कार्ड,लोन, तथा छात्रवृत्ति दिलाना, राशन कार्ड बनवाना, रोजगार गारंटी के तहत रोजगार उपलब्ध करना तथा प्रधान आवास योजना सभी को दिलवाना आदि कार्य को वह करवाएंगे।
जुड़िये प्रदेश के सबसे तेज न्यूज़ नेटवर्क से
https://chat.whatsapp.com/HjkV5Kqy2MoKMVdSPufHlm









