काला सच न्यूज़, अमलेश्वर | दुर्ग। भाजपा ने अम्लेश्वर में पूरे शक्ति के साथ अपने पक्ष में माहौल बनाने में जुट गई है। भाजपा प्रत्याशी दयानंद सोनकर के नेतृत्व आज भाजपा ने विशाल रैली निकाली। सैकड़ों लोगों के मौजूदगी में भाजपा के पक्ष में प्रचार-प्रसार किया गया। सुबह से ही ग्राम भोथली के विभिन्न वार्डो में जनसंपर्क किया।
इस दौरान उन्हें ग्रामीणों का भरपूर समर्थन मिला। गांव के लगभग तीन सौ से चार सौ लोग उनके पैदल काफिले का हिस्सा बने और घर घर वोट अपील के लिए पहुंचने लगे। इसमें बड़ी संख्या में महिलाएं एवं बुजुर्ग साथ नजर आए। इस दौरान उनके साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता ग्राम भोथली से भाजपा के पार्षद पद के प्रत्याशी दयानंद सोनकर के साथ मौजूद रहे।

भाजपा प्रत्याशी दयानंद सोनकर ने प्रचार के दौरान ग्रामीणों से कहा भाजपा की ट्रिपल इंजन सरकार बनते ही अमलेश्वर क्षेत्र में अनेक नवीन परियोजनाएं प्रारंभ होगी, महतारी वंदन योजना का विस्तार किया जाएगा। जिन माताओं को अभी इस योजना का लाभ नहीं मिल रहा है उन्हें इसका लाभ दिलाया जाएगा। पीएम आवास योजना का लाभ विस्तारित किया जाएगा। बिजली, पानी, सड़क महिला सुरक्षा हमारी प्राथमिकता में होगी। अमलेश्वर को छत्तीसगढ़ के धर्म की राजधानी और अम्लेश्वर को विकसित नगर पालिका बनाने का संकल्प दयानंद सोनकर ने दोहराया।
जुड़िये प्रदेश के सबसे तेज न्यूज़ नेटवर्क से
https://chat.whatsapp.com/HjkV5Kqy2MoKMVdSPufHlm









