अभनपुर :- मगरलोड इलाके से आने वाली भारी-भरकम रेत गाड़ियां महज दो सौ रुपए की पर्ची कटाकर गोबरा-नवापारा शहर के भीतर से दनदनाते निकल रही हैं. त्योहारी सीजन में हादसे की आशंका पर लोगों ने रविवार सुबह लोगों ने नगर के काली मंदिर के सामने रेत ले जा रही एक हाइवा को रोककर हंगामा मचाया. करीबन घंटे भर बाद सक्रिय हुई खनिज विभाग ने गाड़ी की जब्ती बनाकर थाने ले गए.
बता दें कि नवापारा नगर के आबादी के बीच से चौबीसों घंटे लगातार रेत गाड़ियां दनदनाते हुए निकल रही हैं. इससे नागरिकों की जान को लगातार खतरा बना हुआ है, और पूर्व में कई घटनाएं हो भी चुकी है. लेकिन पालिका प्रशासन हमेशा मूकदर्शक बनकर तमाशा देखते रहता है. जानकार बताते हैं कि पालिका के कुछ कर्मचारी रोज रात को सोमवारी बाजार पुल के पास बैठकर हाइवा चालकों से कचरा संग्रहण शुल्क 200 रुपए प्रति वाहन की दर से वसूली करते हैं.
जुड़िये प्रदेश के सबसे तेज न्यूज़ नेटवर्क से
https://chat.whatsapp.com/HjkV5Kqy2MoKMVdSPufHlm









