हिंदू धर्म के अनुसार श्रावण मास को साल का सबसे पवित्र महीना माना जाता है. सावन में पड़ने वाले सभी सोमवार भगवान शिव का सबसे शुभ दिन है. हर साल शिव भक्तों को सावन के महीनों का इंतजार रहता है. इस साल सावन 2023, 4 जुलाई से शुरू हो रहा है जो 31 अगस्त 2023 तक यानी दो महीने तक रहेगा. आइए जानते हैं इस साल सावन में सोमवारी कब कब है और कितने सोमवारी होंगे?
इस साल 60 दिनों का सावन पड़ रहा है. 2023 में एक अतिरिक्त श्रावण मास या अधिक श्रवण माह है जो 18 जुलाई से 16 अगस्त 2023 तक रहेगा है. इस कैलेंडर का पालन मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, हरियाणा, बिहार और छत्तीसगढ़ और अन्य उत्तर भारतीय राज्यों में किया जाता है. इन क्षेत्रों में एक महीने की गणना पूर्णिमा या पूर्णिमा के अगले दिन से अगली पूर्णिमा तक की जाती है. हिंदी कैलेंडर में वर्ष शक 2080 है.
इस दिन लगने जा रहा है साल का पहला सूर्य ग्रहण, जानें क्या मान्य होगा सूतक काल
भगवान शिव को समर्पित श्रावण मास करीब 19 साल बाद 2023 में दो महीने तक मनाया जाएगा और इसके पीछे सबसे बड़ा कारण है मलमास. श्रावण या सावन का महीना 04 जुलाई 2023 से शुरू होगा और 31 अगस्त 2023 को समाप्त होगा.
सावन का सोमवार व्रत
सावन का पहला सोमवार: 10 जुलाई 2023
सावन का दूसरा सोमवार: 17 जुलाई 2023
सावन का तीसरा सोमवार: 24 जुलाई 2023
सावन का चौथा सोमवार: 31 जुलाई 2023
सावन का पांचवां सोमवार: 07 अगस्त 2023
सावन का छठा सोमवार: 14 अगस्त 2023
सावन का सातवां सोमवार: 21 अगस्त 2023
सावन का आठवां सोमवार: 28 अगस्त 2023
About The Author






