काला सच न्यूज, रायपुर। जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण के अध्यक्ष डॉ गौरव कुमार सिंह के मार्गदर्शन व मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत विश्वदीप के आतिथ्य व जिला परियोजना अधिकारी डॉ कामिनी बावनकर व सहायक जिला परियोजना अधिकारी चुन्नी लाल शर्मा, शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय डाइट रायपुर के प्रधानपाठक प्रभात कुमार गुप्ता के नेतृत्व में, शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय, डाइट रायपुर (अभ्यास शाला ) में ” उल्लास गीत “पर नृत्य एक्शन सांग प्रस्तुत किया गया।

जिला परियोजना अधिकारी डॉ कामिनी बावनकर ने 15 वर्ष से अधिक आयु के निरक्षरों को निकटतम साक्षर केन्द्र में लाकर उन्हें साक्षर करने का संदेश दी तथा साक्षर बनाने के कार्यक्रम में एनसीसी,एनएसएस, स्काउट-गाइड के स्वयंसेवकों, शिक्षकों की सहायता ली जा सकती है। *एएलटी-स्काउट हेमधर साहू ने “उल्लास गीत” पर अभ्यास शाला के बच्चों को नृत्य कराते हुए आज के डिजिटल युग में”साक्षर ” होने का महत्व बताया।

“उल्लास” नवभारत साक्षरता कार्यक्रम में शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय डाइट रायपुर अभ्यास शाला के *प्रधानपाठक श्री प्रभात कुमार यादव तथा शिक्षिका श्रीमती के. बोरकर,एन.बाजपेई, के. गजभिए, सी. के.गजभिए,एन.पटवर्धन, एस.वर्मा,बीना राय, वीना दुबे, एस चेलक, पी.शर्मा,आर वर्मा, डी बंजारे,ए निखत,एन शर्मा,पी मिश्रा,आर फ्रेंकलिन* तथा डीएड-बीएड छात्राध्यापक,ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
जुड़िये प्रदेश के सबसे तेज न्यूज़ नेटवर्क से
https://chat.whatsapp.com/HjkV5Kqy2MoKMVdSPufHlm





