वीडी 12 :- अभिनेता विजय देवरकोंडा हाल ही रिलीज हुई ‘कल्कि 2898 AD’ में कैमियो रोल में नजर आए थे। अब उनकी नई फिल्म वीडी 12 का फर्स्ट लुक रिलीज किया गया है। इसमें विजय देवरकोंडा काफी इंटेंस लुक में नजर आ रहे हैं।
VD 12 को गौतम तिन्नानूरी ने डायरेक्ट किया है और यह एक स्पाई एक्शन थ्रिलर है, जिसमें विजय देवरकोंडा खतरनाक रोल में नजर आएंगे। फर्स्ट लुक पोस्टर में विजय देवरकोंडा का रफ एंड टफ और इंटेंस साइड लुक दिखाया गया है। वह आसमान की तरफ देखकर चिल्ला रहे हैं और बादल बरस रहे हैं। आंखों में दर्द और आंसू साफ झलक रहे हैं। उनके लुक की इंटेंसिटी ने फैंस को भी इम्प्रैस कर दिया है। विजय देवरकोंडा के फर्स्ट लुक पर कथित गर्लफ्रेंड रश्मिका मंदाना ने भी रिएक्ट किया है।
जुड़िये प्रदेश के सबसे तेज न्यूज़ नेटवर्क से
https://chat.whatsapp.com/HjkV5Kqy2MoKMVdSPufHlm
About The Author






