रायपुर :- छत्तीसगढ़ के लोहा कारोबारियों को बिजली में सब्सिडी नहीं मिलने पर अब वे अडानी पावर लिमिटेड (APL) से बिजली लेने की तैयारी में जुटे हुए है. पावर ग्रिड के जरिए इसकी आपूर्ति होने पर कारोबारी इसका उपयोग करेंगे. पिछले काफी समय से बिजली बिल में हुए इजाफे के कारण उत्पादन की लागत बढ़ने और नुकसान को देखते हुए इसकी कवायद की जा रही है.
राज्य में 25 फीसदी महंगी हैं बिजली :-
लोहा कारोबारियों का कहना है कि इस समय वह 25 फीसदी महंगी बिजली खरीद रहे हैं. मिनी स्टील प्लांट (फर्नेस) बिजली इनसेंटिव वाला उद्योग है. यह 400 से 500 प्रति टन के अंतर में पूरा लोहा कारोबार चलता है. इससे भारी नुकसान को देखते हुए अब उद्योग चलाना असंभव हो गया है.
जुड़िये प्रदेश के सबसे तेज न्यूज़ नेटवर्क से 👇🏻
https://chat.whatsapp.com/HjkV5Kqy2MoKMVdSPufHlm





