रायपुर :- छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में दहेज प्रताड़ना के मामले में अपराध दर्ज करने के नाम पर रिश्वत लेते रायपुर महिला थाने की TI वेदवती दरियो को ACB ने 20 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार किया है. महिला थाना प्रभारी ने प्रार्थिया प्रीति बंजारे से पति के खिलाफ FIR दर्ज करने के नाम पर 50 हजार की मांग की थी. जिसके बाद महिला के साथ 35 हजार में सौदा हुआ.
रायपुर महिला थाना प्रभारी वेदवती दरियो..

वहीं शुक्रवार को सुबह महिला थाना टिआई ने पैसे कम होने की वजह से प्रार्थिया को वापस भेजते हुए शाम को पूरे पैसे लेके आने को कहा. इसी दौरान एसीबी की टीम ने टीआई दरियो (Vedvati Dariyo) को रंगे हाथों नगदी के साथ पकड़ लिया. फिलहाल इस मामले में ACB/EOW की कार्रवाई जारी है.
जुड़िये प्रदेश के सबसे तेज न्यूज़ नेटवर्क से 👇🏻
https://chat.whatsapp.com/HjkV5Kqy2MoKMVdSPufHlm
About The Author









