रायपुर :- राजधानी रायपुर के मौदहापारा थाने में फिर बवाल हो गया है। कल देर रात दो पक्षों में हुए विवाद को लेकर थाने में फिर बवाल हुआ है। बयान देने पहुंचे प्रार्थी के ऊपर थाने के अंदर ब्लेड से हमला कर दिया गया है। हिरासत में लिए गए आरोपी ने थाने के अंदर बयान देने पहुंचे प्रार्थी पर बीलेड से वार किया है। घायल युवक के परिजन और स्थानीय लोगों ने थाने का घेराव कर दिया है।
जुड़िये प्रदेश के सबसे तेज न्यूज़ नेटवर्क से 👇🏻
https://chat.whatsapp.com/HjkV5Kqy2MoKMVdSPufHlm





