नई दिल्ली :- सुप्रीम कोर्ट ने नीट-यूजी, 2024 में कथित पेपर लीक और गड़बड़ी से संबंधित याचिकाओं पर राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) और केंद्र को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। सर्वोच्च न्यायालय ने कहा, “यदि किसी की ओर से 0.001% लापरवाही हुई है तो उससे पूरी तरह निपटा जाना चाहिए।”
शीर्ष अदालत ने यह भी कहा कि देश की सबसे कठिन प्रवेश परीक्षाओं में से एक की तैयारी के लिए मेडिकल छात्रों की मेहनत को भूलाया नहीं जा सकता है। जस्टिस विक्रम नाथ ने एनटीए से कहा कि, सुप्रीम कोर्ट को उससे समय पर कार्रवाई की उम्मीद है। उन्होंने कहा, “हम 8 जुलाई को याचिकाओं पर सुनवाई करेंगे।”
जुड़िये प्रदेश के सबसे तेज न्यूज़ नेटवर्क से 👇🏻
https://chat.whatsapp.com/HjkV5Kqy2MoKMVdSPufHlm









