इछावर :- प्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा (Pandit Pradeep Mishra) ने हाल ही में राधा रानी का विवाह और उनके जन्मस्थान को लेकर विवादित बयान दिया था। जिससे प्रेमानंद महाराज (Premananda Maharaj) समेत ब्रज के कई संत उनसे नाराज जो गए थे। उनके प्रति लोगों की नाराजगी खत्म नहीं हुई कि अब उन्होंने एक ऐसा बयान दे दिया है जिससे अयोध्या तक लोगों में आक्रोश पनपने की आशंका है। इस बार पंडित प्रदीप मिश्रा ने तुलसीदास को गंवार बता दिया है। उन्होंने कहा कि हमें कुछ नहीं पता, हम तो तुलसीदास की तरह गंवार हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। हालांकि यह कब का है इस बात की पुष्टि काला सच न्यूज़ नहीं करता है।
मध्यप्रदेश के सीहोर जिले के कुबेरेश्वर धाम के पंडित प्रदीप मिश्रा अपने विवादित बयानों को लेकर पिछले कई दिनों से सुर्खियों में बने हुए हैं। प्रदीप मिश्रा शिव महापुराण की कथा करते हैं और देश-विदेश में कई लोग उन्हें अपना आदर्श मानते हैं। लेकिन उनका नया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह गोस्वामी तुलसीदास के लिए गंवार शब्द का इस्तेमाल करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
कौन थे गोस्वामी तुलसीदास :- गोस्वामी तुलसीदास (1511-1623) हिंदी साहित्य के महान कवि थे। इनका जन्म सोरों शूकरक्षेत्र, वर्तमान में कासगंज (एटा) उत्तर प्रदेश में हुआ था। कुछ विद्वान् उनका जन्म राजापुर जिला बांदा (वर्तमान में चित्रकूट) में हुआ मानते हैं। कुछ विद्वान तुलसीदास का जन्म गोण्डा जिला के सुकरखेत को भी मानते है। इन्हें आदि काव्य रामायण के रचयिता महर्षि वाल्मीकि का अवतार भी माना जाता है। श्रीरामचरितमानस का कथानक रामायण से लिया गया है। रामचरितमानस लोक ग्रन्थ है और इसे उत्तर भारत में बड़े भक्तिभाव से पढ़ा जाता है। इसके बाद विनय पत्रिका उनका एक अन्य महत्त्वपूर्ण काव्य है। महाकाव्य श्रीरामचरितमानस को विश्व के 100 सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय काव्यों में 46वां स्थान दिया गया।
राधा रानी के जन्मस्थान को लेकर टिप्पणी करने के बाद आए थे विवादों में :- गौरतलब है कि बीते दिनों पं. मिश्रा ने अपने एक प्रवचन में कहा था कि राधा के पति का नाम अनय घोष, उनकी सास का नाम जटिला और ननद का नाम कुटिला था। राधा जी का विवाह छाता में हुआ था। राधा जी बरसाना की नहीं, रावल की रहने वाली थीं। बरसाना में तो राधा जी के पिता की कचहरी थी, जहां वह साल भर में एक बार आती थीं।
प्रदीप मिश्रा के बयान पर भड़के प्रेमानंद :- प्रदीप मिश्रा के राधा रानी को लेकर विवादित बयान देने के बाद प्रेमानंद जी महाराज उन पर जमकर बरसे थे। उन्होंने कहा कि तुझे नरक से कोई नहीं बचा सकता। हमें गाली दो तो चलेगा। लेकिन तुम हमारे इष्ट, हमारे गुरु, हमारे धर्म के खिलाफ बोलेगे, उनका अपमान करोगे, तो हम ये बर्दाश्त नहीं करेंगे।
‘जिसे प्रमाण चाहिए, उसके लिए खुला है कुबरेश्वर धाम’ :- इसके बाद पंडित प्रदीप मिश्रा ने कहा कि जिस जिस महाराज को प्रमाण चाहिए, उनके लिए कुबरेश्वर धाम खुला है। जिन लोगों ने आधी-अधूरी वीडियो चलाई है, उनको राधारानी और शिवजी देख लेंगे।
जुड़िये प्रदेश के सबसे तेज न्यूज़ नेटवर्क से 👇🏻
https://chat.whatsapp.com/HjkV5Kqy2MoKMVdSPufHlm









