इंस्टाग्राम न्यूज़ :- जी हां! ये पढ़कर आपको अटपटा जरूर लग रहा होगा लेकिन आज के सोशल मीडिया और टेक्नोलॉजी के इस जमाने यह बिलकुल संभव है। महिला को इंस्टाग्राम पर रील बनाने का शौक है। इंस्टाग्राम पर उसके 40 हजार फॉलोअर हैं। इंस्टा पर एक युवक से उसकी मुलाकात हुई और प्यार हो गया। इसके बाद महिला अपने पांच बच्चों और पति को छोड़कर जैसलमेर से 500 किमी दूर गुजरात चली गई। वहां प्रेमी के साथ लिव इन में रहने लगी और शारीरिक संबंध भी बना लिए। ये पूरा मामला राजस्थान (Rajasthan) के जैसलमेर (Jaisalmer) से आया है। दरअसल जैसलमेर के कीता गांव की रहने वाली नेमी देवी की शादी 15 पहले जिले के झिनझिनियाली थाना क्षेत्र में गजे सिंह की ढाणी के रहने वाले नारणा राम भील से हुई थी। नेमी देवी 32 साल की है। वह कभी स्कूल नहीं गई। हालांकि वह इंस्टाग्राम पर डांस की रील बनाकर पोस्ट करती थी। उसके करीब 40 हजार से भी ज्यादा फॉलोअर्स हैं।

इस दौरान इंस्टाग्राम पर उसकी मुलाकात लोक गायक भीमाराम से हुई। दोनों संपर्क में आने के बात बातें करने लगे और एक-दूसरे को पसंद करने लगे। करीब डेढ़ साल से दोनों के बीच अफेयर चल रहा था।
पति पर मारपीट का लगाया आरोप :-
नेमी देवी ने कहा कि उसके 5 बच्चे भी हैं, लेकिन उसका पति उसके साथ मारपीट करता था। शक की नजरों से देखता था, इससे वह तंग आ चुकी थी। इस दौरान इंस्टाग्राम पर उसकी पहचान लोक गायक भीमाराम से हुई। दोनों ने साथ रहने का निर्णय लिया और अब शादी कर प्रेमी के साथ रहना चाहती है।
शादी करके साथ रहना चाहते हैं दोनों :-
प्रेमी भीमाराम ने कहा कि इंस्टाग्राम पर चैटिंग कर नंबर एक्सचेंज किया था। प्यार हो गया। हम दोनों गुजरात के पालनपुर में लिव-इन रिलेशनशिप में रहने लग गए। दोनों के परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज करवाई, इसके बाद दोनों ने पेश होना उचित समझा। अब शादी कर साथ रहना चाहते हैं।
जुड़िये प्रदेश के सबसे तेज न्यूज़ नेटवर्क से 👇🏻
https://chat.whatsapp.com/HjkV5Kqy2MoKMVdSPufHlm





