रायपुर (Modi Cabinet Ministers List 2024) :- पीएम नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल में छत्तीसगढ़ से बिलासपुर सांसद तोखन साहू को जगह मिली है। बिलासपुर लोकसभा सांसद तोखन साहू ने मोदी मंत्रिमंडल में केंद्रीय राज्यमंत्री के रूप में शपथ ली। उन्हें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। जिससे उनके गांव में खुशी की लहर है और जमकर आतिशबाजी की जा रही है। वहीं नरेंद्र मोदी के तीसरी बार शपथ लेने पर रायपुर और बिलासपुर में भी जश्न मनाया जा रहा है। शहर के जय स्तंभ चौक पर आतिशबाजी हो रही है और मिठाइयां बांट रहे हैं।
जानिये कौन हैं तोखन साहू :-

- नाम :- तोखन साहू
 - पिता का नाम :- बलदाऊ प्रसाद साहू
 - जन्मतिथि :- 15 अक्टूबर 1969
 - पत्नी का नाम :- लीलावती साहू
 - पत्नी की जन्मतिथि :- 16 अप्रैल 1975
 - संतान :- एक पुत्र, एक पुत्री
 - शैक्षणिक योग्यता :- एमकॉम
 - स्थायी पता :- ग्राम डिंडौरी, पोस्ट-छटन, तहसील-लोरमी, व्हाया –मुंगेली, जिला मुंगेली
 - स्थानीय पता :- ई-13, शांति नगर, रायपुर
 - मोबाइल :- 98935-93068.
 - अभिरुचि :- किताबें पढ़ना
 - विधानसभा चुनाव :- 2013 में पहली विधानसभा चुनाव जीते
 - 2014-15 में सदस्य, महिला एवं बालकों के कल्याण संबंधि समिति, सदस्य, प्रत्यायुक्त विधान समिति
 - 2015 – संसदीय सचिव छत्तीसगढ़
 
पंच से संसद तक का तय किया सफर :- बिलासपुर लोकसभा सीट से भाजपा ने लोरमी के पूर्व विधायक तोखन साहू को अपना उम्मीदवार बनाया था। तोखन साहू ने इस सीट से ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। लोरमी के छोटे से गांव सूरजपुरा से 1994 में पंच पद से अपने राजनैतिक जीवन की शुरुआत की। तोखन साहू क्षेत्र में काफी लोकप्रिय जनप्रतिनिधि के तौर पर जाने जाते हैं। श्री साहू ने इस लोकसभा चुनाव में कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव को पटखनी दी है। राजनैतिक पंडितों की मानें तो प्रदेश के साहुओं को साधने के लिए उन्हें मंत्री बनाया जा सकता है।
ये हैं बिलासपुर सांसद तोखन साहू :- सांसद तोखन साहू वर्तमान में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष हैं। बात इनके सार्वजनिक और राजनीतिक जीवन की करें, तो तोखन साहू 2013 में पहली बार विधानसभा के लिए निर्वाचित हुए हैं। 2014-15 में श्री साहू सदस्य महिलाओं एवं बालकों के कल्याण सम्बंधी समिति ,सदस्य प्रत्यायुक्त विधानसभा समिति, छत्तीसगढ़ विधानसभा रह चुके हैं। उसके बाद 2015 में वह संसदीय सचिव छत्तीसगढ शासन रहे। 2013 में तोखन ने निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 26 लोरमी से चुनाव लड़ा। इस चुनाव में तोखन को 52302 मत मिले थे। वहीं दूसरे नंबर पर कांग्रेस के धर्मजीत सिंह थे, जिन्हें 46061 वोट मिले और तोखन साहू विधायक चुने गए।
जुड़िये प्रदेश के सबसे तेज न्यूज़ नेटवर्क से 👇🏻
https://chat.whatsapp.com/HjkV5Kqy2MoKMVdSPufHlm
About The Author


 
 
 
 
 




