रायपुर. छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में एक नाबालिक प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। यह मामला रविवार की शाम का बताया जा रहा है। जहां स्थानीय लोगों ने नदी किनारे एक लड़के और लड़की की लाश को पेड़ से लटकते देखा। इसके बाद गांव के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। घटना की जानकारी लगने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और देर रात शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
बताया जा रहा है कि आत्महत्या करने वाले प्रेमी जोड़े की पहचान कर ली गई है। जिले के ग्राम धंधापुर के डुमरपारा मोहल्ले में रहने वाले बताई जा रहे हैं। जिनका नाम लक्ष्मी और समीर बताया जा रहा है। समीर नाम का युवक अपनी बुआ के यहां घर पर रहता था। वह मूल रूप से बघिया गांव का रहने वाला बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक उस गांव की रहने वाली लड़की से प्रेम था। जिसके बाद दोनों ने आत्महत्या कर ली है।
बताया जा रहा है कि राजपुर पुलिस को जब प्रेमी जोड़े की आत्महत्या की जानकारी मिली , तब पुलिस मौके में पहुंचने के बाद भी शाम को शव फंदे से नीचे नहीं उतरा था। जिसकी जानकारी पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को लगी। वरिष्ठ अधिकारियों की फटकार के बाद रात के करीब 1:30 बजे पुलिस ने मौके से शव को फंदे से उतारा और सीएचसी में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही जब पुलिस ने परिजनों से इस आत्महत्या को लेकर जानकारी लेना चाहा तो इस पर परिजनों ने कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया।
इस घटना में मृतिका जिसकी उम्र 15 साल बताई जा रही है। वह कक्षा दसवीं की छात्रा थी। वहीं मृतक किशोर 19 साल का बताया जा रहा है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दोनों के बीच प्रेम संबंध को लेकर किशोरी के परिजनों को आपत्ति थी। जिस बात को लेकर दोनों ने आत्महत्या की है। हालांकि पुलिस ने जानकारी देते हुए यह भी बताया कि घटनास्थल के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। फिलहाल घटना की जांच की जा रही है। घटना को लेकर एसपी ने कहा कि हम जल्द ही परिवार के सदस्यों का बयान लेने के बाद ही ज्यादा जानकारी दे पाएगें।
About The Author






