पीएम मोदी पर जयराम रमेश :- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) और राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के बीच सार्वजनिक बहस को लेकर जयराम रमेश ने हमला बोला है। जयराम रमेश ने कहा कि डिबेट के लिए पत्र लिखे पांच दिन गुजर चुके हैं। इसके बावजूद 56 इंच के सीने वाले में ओपन डिबेट को स्वीकार करने की हिम्मत नहीं हुई है।
प्रधानमंत्री से डिबेट का निमंत्रण स्वीकार करते हुए @RahulGandhi के लिखे पत्र के पाँच दिन बीत चुके हैं। तथाकथित 56 इंच के सीने ने अभी तक निमंत्रण स्वीकार करने की हिम्मत नहीं जुटाई है।
Day 5 of @RahulGandhi ’s letter accepting an invitation to debate the Prime Minister. The… https://t.co/0VnJsA4PAM
— Jairam Ramesh (@Jairam_Ramesh) May 16, 2024
बीजेपी ने किया था पलटवार :-
बीजेपी नेता तेजस्वी सूर्या ने राहुल गांधी पर पलटवार करते हुए कहा था, वो कौन हैं, जिनसे पीएम मोदी बहस करें। वो अपनी पार्टी के पीएम उम्मीदवाद भी नहीं हैं। INDIA गठबंधन की तो बात ही छोड़ दें। उन्हें पहले खुद को कांग्रेस का पीएम उम्मीदवार घोषित करना चाहिए। उन्हें कहना चाहिए कि अगर उनकी पार्टी हारती है तो उसकी जिम्मेदारी वो खुद लेंगे। इसके बाद वो प्रधानमंत्री को बहस के लिए बुलाएं।उन्होंने आगे कहा था, तब उनकी बहस का मुकाबला करने के लिए पार्टी के प्रवक्ता ही तैयार हैं।









