गरियाबंद. न धौंस चला न धमकी काम आई, प्रदेशभर में सर्वाधिक मतदान 81.19 प्रतिशत बिंद्रानवागढ़ में हुआ. कई गांवों में मतदान बहिष्कार का एलान फ़िर भारी नक्सली गतिविधियों की चुनौती के बावजूद सफल और सर्वाधिक मतदान कराने में प्रशासन सफल रहा.
गरियाबंद जिले के बिंद्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र में सफल मतदान कराने की बड़ी चुनौती थी, पर जिला प्रशासन की कुशल रणनीति और बेहतर समन्वय के चलते यह सफल ही नहीं बल्कि प्रदेश में सबसे ज्यादा मतदान कराने वाले विधानसभा में नाम दर्ज हो गया. जिले में कुल 81.19 प्रतिशत मतदान हुआ, जिसमें राजिम में 75.59 तो बिंद्रानवागढ़ में 81.19 % मतदान हुआ.









