राम मंदिर :- राम नवमी के अवसर पर आज अयोध्या राम मंदिर में राम लला का सूर्य तिलक किया गया. सूरज की एक किरण, राम लला की मूर्ति के माथे को रोशन किया. सूर्य तिलक दर्पण और लेंस के नए सिस्टम की वजह से हुआ, जिसकी वजह से सूर्य की किरण को मूर्ति के माथे आई. अब हर साल राम नवमी पर रामलला का सूर्य तिलक किया जाएगा. बता दें कि राम मंदिर में रामनवमी का मुख्य पर्व आज पहली बार मनाया जा रहा है. आज राम नवमी पर अयोध्या के राम मंदिर में रामलला के दर्शन के लिए भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा है. सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ लगी हुई है.





