बस्तर. लोकसभा चुनाव को देखते हुए चुनावी अभियान विजय संकल्प शंखनाद महारैली का आयोजन बस्तर जिले के ग्राम छोटे आमाबाल में किया गया। जिसमें नरेंद्र मोदी ने सभा को संबोधित करने से पहले माई दंतेश्वरी के पावन धरा को प्रणाम करते हुए स्वर्गीय बलिराम कश्यप को नमन करते हुए बस्तर के आदिवासियों को जुहार करते हुए संबोधन की शुरूआत किया। और बस्तर लोकसभा प्रत्याशी महेश कश्यप व कांकेर लोकसभा प्रत्याशी भोजराज नाग के लिये मोदी ने जनता से आशीर्वाद मांगा।
वहीं कांग्रेस को जमकर निशाना साधते हुये कहा गरीबों की चिंता जब तक दूर नहीं करूंगा चैन से नहीं बैठूंगा । भ्रष्टाचार्यों को जेल जाना ही पड़ेगा यह मोदी की गारंटी है। कांग्रेस सरकार के समय भ्रष्टाचार देश की पहचान बन गया था। भ्रष्टाचारीयों गरीबों के हक मारा करते थे 2014 के पहले लाखों करोड़ों के घोटाला होता था उनके प्रधानमंत्री ही कहा करते थे कि दिल्ली से भेजा गया राशि 15 पैसा ही गरीबों तक पहुंचा करता था। शेष 85 पैसा भ्रष्टाचारियों के जेब में चला जाता था 2014 के बाद से लूट की व्यवस्था बंद हो गई। पिछले 10 वर्षों में 34 लाख करोड़ रूपया लाभार्थियों के खाते में भेजा गया आजादी के बाद में कांग्रेस को देश लूटने का लाइसेंस मिला था 2014 के बाद मोदी की सरकार लूटने वाली लाइसेंस को निरस्त कर दिया ऐसे घोटाले बाजे का रास्ता रोका गया।
सीएम और कई मंत्री शामिल मोदी की सभा में प्रदेश प्रभारी नितिन नवीन, सीएम विष्णुदेव साय, प्रदेश अध्यक्ष
किरण देव, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, वित्त मंत्री ओपी चौधरी, वनमंत्री केदार कश्यप, मंत्री रामविचार नेताम, समेत अन्य मंत्री सहित प्रदेश भर के भाजपा नेता शामिल हुए। कार्यक्रम स्थल पर विधायक एवं कलस्टर प्रभारी अजय चंद्राकर, चित्रकोट विधायक विनायक गोयल, दंतेवाड़ा विधायक चैतराम अटामी, केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम, पूर्व सांसद दिनेश कश्यप, पूर्व मंत्री महेश गागड़ा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लता उसेण्डी, जिला पचांयत अध्यक्ष वेदवती कश्यप, उपाध्यक्ष मनीराम कश्यप, पूर्व विधायक संतोष बाफना, डॉ. सुभाऊ कश्यप, बैदू कश्यप, लच्छू कश्यप, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जबिता मण्डावी, प्रदेश प्रवक्ता संजय पाण्डे, जिलाध्यक्ष रूपसिंह मण्डावी, महापौर सफीरा साह, रामाश्रय सिंह, संग्राम राणा, भूषण गुप्ता, अविनाश श्रीवास्तव, आलोक अवस्थी सहित बस्तर एवं कांकेर लोकसभा क्षेत्र से भारी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित हुये।
About The Author






