माफिया डॉन मुख्तार अंसारी की मौत हो गई है. इससे पहले दिल का दौरा पड़ने के बाद उसे बांदा मेडिकल कॉलेज में शिफ्ट किया गया था. इस बीच मुख्तार का एक ऑडियो वारयरल हो रहा है. जिसमें उसने अपनी मौत से पहले अपने बेटे से फोन पर बात की है.
जानकारी के मुताबिक ये बातचीत मंगलवार देर शाम की बताई जा रही है. बांदा मेडिकल कॉलेज से डिस्चार्ज होने के बाद मुख्तार ने बेटे अब्बास अंसारी की पत्नी निकहत और छोटे बेटे उमर से फोन पर बात की थी. ऑडियो में सुना जा सकता है क उमर अंसारी पिता का हालचाल पूछ रहा है. जबकि मुख्तार बता रहा है कि 18 तारीख के बाद से उसने रोजा नहीं रखा है, एक भी जमात नहीं हुई है. लगातार बेहोश हो रहा है. सुनिए पूरी ऑडियो-
बता दें कि मुख्तार की मौत के बाद से यूपी के बांदा और मऊ में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है. लखनऊ, मऊ और गाजीपुर में अलर्ट घोषित कर दिया गया है. इसके अलावा बांदा मेडिकल कॉलेज परिसर के आसपास काफी तादाद में पैरा मिलिट्री लगा दी गई है. DG जेल SN Sabat से मिली जानकारी के मुताबिक माफिया मुख्तार अंसारी रोजा रखता था और गुरुवार को रोजा रखने के बाद ही उसकी तबीयत ज्यादा खराब हुई थी.
ये भी बताया जा रहा है कि प्राइमरी स्टेज पर जेल के डॉक्टरों ने हार्ट अटैक के बारे में बताया था, हालत गंभीर होने की वजह से फिर उसे मेडिकल कॉलेज ले जाया गया था.









