भोपाल, भारतीय जनता पार्टी के 43वें स्थापना दिवस के अवसर पर आज मध्यप्रदेश भाजपा के प्रदेश कार्यालय में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं ने ध्वजारोहण किया।
पार्टी के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा एवं वरिष्ठ नेता प्रभात झा ने श्री चौहान के साथ ध्वजारोहण किया।
समारोह के पूर्व प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा एवं मुख्यमंत्री श्री चौहान ने अन्य वरिष्ठजन के साथ प्रदेश कार्यालय स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। सभी नेताओं ने पार्टी कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं भी दीं।









