बिलासपुर। मोपका पुलिस चौकी के पास रविवार की रात तेज रफ्तार हाईवा के चालक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर चीरघर भेज दिया है। बाइक नंबर के आधार पर मृतक की पहचान की जा रही है।मोपका चौकी के पास रविवार की रात बाइक सवार युवक शहर से सीपत की ओर जा रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार हाईवा के चालक ने बाइक काे टक्कर मार दी।
हादसे में बाइक सवार सड़क पर गिरकर हाईवा के पहियों के नीचे आ गया। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर चीरघर भेज दिया है। युवके हाथ पर राम राय गुदा हुआ है। पुलिस ने बाइक नंबर के आधार पर मृतक की पहचान शुरू कर दी है।









