
NTRO Recruitment 2023:- राष्ट्रीय तकनीकी अनुसंधान संगठन (एनटीआरओ) ने वैज्ञानिक ‘बी’ के पदों के लिए रिक्तियां अधिसूचित की हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज यानी 21 दिसंबर से शुरू होगी। एक बार शुरू होने के बाद इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट recruitment-ndl.nielit.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इस भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 19 जनवरी, 2024 है।
वैकेंसी डिटेल और आयु सीमा :-
- इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 74 पदों पर भर्ती होनी है।
- इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की मेक्सिमम आयु 30 वर्ष होनी चाहिए।
- संबंधित विषयों में ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया :-
योग्य पंजीकृत उम्मीदवारों को संबंधित विषय/क्षेत्र की प्रत्येक श्रेणी में घटते क्रम में वैध GATE स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों का मूल्यांकन दो चरणों में प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। पहला चरण एक लिखित परीक्षा (सीबीटी-आधारित) होगी जिसमें वस्तुनिष्ठ/बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे और दूसरा चरण साक्षात्कार होगा।