इस दुनिया में प्रकृति के कई अनोखे रूप देखने को मिल जाते हैं। कई बार प्रकृति के अनोखे रूप को देखकर लोगों को हैरानी भी होती है। बुधवार को ऐसा ही कुछ इंदौर में देखने को मिला। यहां एक बकरी ने बच्चे को जन्म दिया। जन्म के बाद बकरी के बच्चे को देखकर मालिक हैरान रह गया। दरअसल बकरी के बच्चे की शक्ल इंसानों जैसी दिख रही है। इंसानों की शक्ल वाले बकरी के बच्चे को देखने के लिए इलाके को लोग इकट्ठा हो रहे हैं। बकरी के बच्चे की इस अवस्था के लिए डॉक्टरों ने किसे जिम्मेदार ठहराया है? आइये जानते हैं…
मामला इंदौर के चन्दन नगर इलाके का है। मोहसिन नाम के व्यक्ति के घर भूरी नाम की बकरी ने बुधवार को दो बच्चों को जन्म दिया, जिसमें से एक इंसान के जैसी शक्ल की बकरी ने जन्म लिया है। वहीं दूसरा बच्चा बिलकुल सही अवस्था में था। भूरी मालवी प्रजाति की बकरी है जो इन्सान की शक्ल की बकरी है। बकरी के बच्चे के की दोनों आंखे बीच में थी। यह जानकारी पुरे इलाके में आग की तरह फैलती गई जिसके बाद इलाके में रहने वाले मोहम्मद मोहसिन ने इस बात की खुशी जाहिर की है। उनका कहना था कि यह तो कुदरत का करिश्मा है।
About The Author






