भोपाल:- राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान एनआईटी पटना नेअधीक्षक, तकनीकी सहायक, टेक्निशियन, जूनियर असिस्टेंट अकाउंट्स, ऑफिस अटेंडेंट के 47 पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी होने के साथ ही आवेदन प्रक्रिया भी शुरू कर दी गयी है। अभ्यर्थी इस भर्ती में शामिल होने के लिए ऑनलाइन माध्यम से निर्धारित अंतिम तिथि 29 नवंबर 2023 तक एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।
इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 7 नवंबर 2023 से शुरू हो चुकी है। आवेदन की अंतिम तिथि 29 नवंबर 2023 है। फीस जमा करने की अंतिम तिथि 28 नवंबर 2023 है। डॉक्यूमेंट्स की कॉपियों के साथ आवेदन का प्रिंट आउट जमा करनेकी अंतिम तिथि 7 दिसंबर 2023 है। आवेदन पत्र स्पीड पोस्ट या रजिस्टर्ड डाक से इस पते पर भेजना होगा – रजिस्ट्रार, एनआईटी, पटना, अशोक राजपथ, पटना 800005 ।
इस भर्ती के माध्यम से एनआईटी पटना में नॉन टीचिंग के 47 पदों पर भर्ती की जानी है। इसमें से अधीक्षक के 5 पद, तकनीकी सहायक के 11 पदों, तकनीशियन के 18 पदों, कनिष्ठ सहायक लेखा के 6 पदों और कार्यालय परिचर के 7 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवार एक बार ऑफिशियल नोटिफिकेशन का अवलोकन अवश्य कर लें।
About The Author









