राजिम :- थाने से मिली जानकारी के अनुसार थाना गोबरा नवापारा मे श्री डूमन सिंह दीवान सउनि. के पद पर पदस्थ है।कि बीते कल पेट्रोलिंग वाहन व स्टाफ आर. 1891 ,2335, 2094 के साथ अवैध जुर्म पतासाजी हेतु गोबरा नवापारा रवाना हुआ था। इस दौरान भ्रमण के जरिए मुखबीर से सूचना मिली नवापारा नगर सतनामी पारा में आम जगह पर कुछ जुआरियान 52 पत्ती ताश से रूपये पैसे का हारजीत का दांव लगाकर जुआ नामक काट पत्ती खेल रहे कि मुखबीर सूचना पर मुखबीर पंचनामा तैयार कर हमराह स्टाफ आरक्षक एवं गवाह थनेश्वर बंजारे एवं भुनेश्वर गायकवाड को मुखबीर सूचना से अवगत कराकर संपूर्ण कार्यवाही में सहयोग करने हेतु धारा 160 जाफौ. का नोटिस देकर साथ लेकर मुखबीर द्वारा बताये स्थान सतनामी पारा नवापारा पहूंचें जहां पर 52 ताश पत्ते से सार्वजनिक स्थल पर हार जीत का दांव लगाकर काट पत्ती नामक जुआ खेलते लोगों को हमराह स्टाफ एवं गवाह के घेराबंदी कर पकड़ा गया। पकड़े गए 8 जुआरियो (जो सभी संभ्रांत घरों से सम्बन्ध रखते) के पास से 40,000 रूपये एवं 52 पत्ती ताश के पत्ती जप्ती पत्रक के समक्ष गवाहन के जप्त किया गया। आरोपीयो का कृत्य अपराध धारा छत्तीसगढ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 धारा 3(2) का घटित करना पाये जाने से गिरफ्तार किया गया। मामला जमानतीय होने व सक्षम जमानतदार पेश करने पर थाना प्रभारी श्री आशीष सिंह राजपूत के समक्ष जमानत मुचलका पर रिहा किया गया। पूरी कानूनी कार्यवाही पूरी होने के बाद मामले में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।









