48 की उम्र में भी शिल्पा शेट्टी 30 की उम्र वाली एक्ट्रेस से कम नहीं दिखतीं। फिटनेस के साथ ही उनकी हेल्थ भी काफी अच्छी रहती है। जिसके लिए जिम्मेदार है उनका रुटीन। जिसमे वो आयुर्वेद से लेकर योग और सही खानपान को शामिल करती हैं। कर्ली टेल को दिए क्विक इंटरव्यू में शिल्पा शेट्टी ने बताया कि वो अपने दिन की शुरुआत के लिए खास तरह के काढ़े से करती हैं। जिसे आयुर्वेद में बेहद फायदेमंद बताया गया है।
शिल्पा शेट्टी की हेल्थ का राज है ये काढ़ा
शिल्पा शेट्टी ने बताया कि आमतौर पर अपने दिन की शुरुआत के लिए वो हल्दी, घी और काली मिर्च के काढ़े को लेना पसंद करती है। जिसके काफी सारे हेल्थ बेनिफिट्स हैं। तो चलिए जानें कैसे ये तीन चीजों का मिक्सचर हेल्थ पर असर डालता है।
हल्दी, काली मिर्च और घी के मिक्सचर से होते हैं ये फायदे
इन तीन चीजों के मिश्रण को मिलाकर पीने से शरीर को काफी सारे फायदे होते हैं।
-ये ऑटोइम्यून बीमारियों से राहत दिलाता है।
-इसके साथ ही ये मिक्सचर खांसी और सर्दी की समस्या को खत्म करता है।
-शरीर में सूजन की समस्या को दूर करता है।
-खराब पाचन, कब्ज की दिक्कत को खत्म करता है।
-जोड़ों में होने वाले दर्द से राहत दिलाता है।
-वजन कम करने में मदद
कैसे काम करता है ये काढ़ा
हल्दी, काली मिर्च और घी को पानी में उबालकर पीने से शरीर में होने वाली काफी सारी समस्याएं से छुटकारा मिल जाता है। आयुर्वेदिक एक्सपर्ट के मुताबिक हल्दी के साथ काली मिर्च को मिलाने से ये हल्दी में मिलने वाले करक्यूमिन के प्रभाव को बढ़ा देता है। जिससे हल्दी और भी ज्यादा फायदेमंद हो जाती है। वहीं काली मिर्च के तीखेपन और जलन को देसी घी खत्म करता है। इसके साथ ही देसी घी शरीर के टॉक्सिंस को निकालने में मदद करता है और कब्ज की दिक्कत परेशान नहीं करती। वहीं हड्डियों के जोड़ों को देसी घी की मदद से नेचुरल लुब्रिक्रेंट मिलता है जिससे वो जल्दी से घिसती नहीं और दर्द कम होता है।
काढ़ा पीने का सही समय
काली मिर्च, हल्दी और देसी घी से बने इस काढ़े को सुबह खाली पेट पीना सबसे ज्यादा फायदेमंद है। इससे घी कब्ज की समस्या को खत्म करता है। साथ ही शरीर में तेजी से अब्जॉर्ब होता है और बॉडी को हेल्दी रखने में मदद करता है।
About The Author






