

नयी दिल्ली. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कर्नाटक उच्च न्यायालय के दो अतिरिक्त न्यायाधीशों को पदोन्नत कर स्थायी न्यायाधीश के पद पर नियुक्त किया है।
केंद्रीय विधि एवं मंत्रालय के न्याय विभाग ने मंगलवार को एक अधिसूचना जारी कर दोनों न्यायाधीशों की नियुक्ति की घोषणा की।