November 18, 2026

Blog

अमलेश्वर थाना में क्रांति सेना द्वारा ज्ञापन

अमलेश्वर। छत्तीसगढ़ एवं छत्तीसगढ़िया समाज के खिलाफ कथित रूप से अपमानजनक एवं धमकी भरे शब्दों का प्रयोग करने के मामले में आज अमलेश्वर थाना में क्रांति सेना अमलेश्वर प्रमुख दुर्वासा साहू एवं जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी प्रमुख मंथिर निषाद के संयुक्त नेतृत्व में थाना पहुंचकर आरोपी मधुबाला गिरी की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग करते हुए थाना प्रभारी पीएसआई विजेंद्र डेहरिया को ज्ञापन सौपा गया। इस दौरान देवनारायण साहू, प्रेमलाल साहू, राम सोनकर ,हिंक्षा चक्रधारी, पप्पू कौशिक, बिट्टू निर्मलकर ,सहित लगभग 15 से 20 लोगों की उपस्थिति रही।

error: Content is protected !!