September 26, 2026

Blog

दुर्ग। घर से 50,000 रुपए लेकर अपनी गिरवी रखी गाड़ी को छुड़ाने गए प्रार्थिया के पति जब वापस घर नहीं लौटे तब प्रार्थिया ने छावनी थाना में पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने धारा 140( 3) के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस ने बताया कि प्रार्थिया रोशनी खान गौतम नगर सड़क नंबर 9 देना बैंक के पीछे की रहने वाली है। 22 सितंबर को रोशनी खान का पति जावेद खान 35 वर्ष सुबह 11:00 अपने घर से 50000 लेकर अपनी गिरवी रखी गाड़ी को छुड़ाने के लिए चरोदा के रहने वाले मनोज के पास गया था। उसके बाद से वह वापस घर नहीं लौटा है। परिजनों द्वारा पता तलाश एवं संपर्क के प्रयास किए गए परंतु उसका कुछ पता नहीं चला। परेशान होकर उसकी पत्नी ने शिकायत दर्ज कराई है, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

error: Content is protected !!