September 13, 2026

Blog

संयोजक परस राम साहू गुरुजी’ (राष्ट्रपति पुरस्कृत) निभाते आ रहे है विदाई समारोह में सम्मान की परम्परा

अमलेश्वर। हर्ष पुष्प गार्डन अमलेश्वर में छत्तीसगढ़, श्रोता मंच, भिलाई दुर्ग के तत्वावधान में’ आकाशवाणी के रायपुर के केन्द्र निदेशक श्री पंकज मेश्राम की सेवानिवृत्ति पश्चात उनके विदाई सह सम्मान का आयोजन किया गया। इस गरिमामई कार्यक्रम में सभी प्रबुद्धजनों ने अपने संस्मरण साझा किए।

ससम्मान विदाई कार्यक्रम के अवसर पर संयोजक परस राम साहू गुरुजी’ (राष्ट्रपति पुरस्कृत) ने कहा कि जीवन में कभी न कभी ऐसा पड़ाव पर आता है जब हमें अपनी कार्यरत संस्था से विदा लेना पड़ता है। यह सीख जीवन परिवर्तन करने वाली होती है। संस्थान से जो सबसे कीमती चीज़ मिलती है वो है अपने साथी और अनुभव जो जीवन भर का रिश्ता है। जिसके साथ हमने हँसा, खेला, गम साझा किए उन पलों को जिया जिसे आप कभी नहीं भूल सकते यह एक आदत सी हो जाती है। लेकिन अब रोज़ मिलना नहीं होगा, तो कैसा महसूस होगा। पर मुझे लगता है कि निरंतर चलते रहने का नाम ही जिंदगी है। जिंदगी का सफर जारी रहता है।

कार्यक्रम में सबसे पहले उद्घोषक, श्रोताओं द्वारा सर्वप्रथम अतिथि, पंकज मेश्राम जी एवं उदबोषक, थ्रोताओं इसरा वृक्षरोपण कार्य किया गया। तत्पश्चात कार्यक्रम की शुरुआत हुई। छत्तीसगढ़ श्रोता मंच के संयोजक परस राम साहू गुरुजी’ (राष्ट्रपति पुरस्कृत) ने बताया कि विगत दिनों महात्मा गांधी कला मंदिर सिविक सेन्टर भिलाई में अखिल भारतीय रेडियो श्रोता सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें देशभर 18 राज्यों से रेडियो श्रोता प्रेमियों के विशाल सम्मेलन में लगभग 700 लोगों को सहभागिता रही और विभिन्न आकाशवाणी केन्द्र, FM. रेडियो, सामुदायिक रेडियो के अधिकारी एवं उद्‌घोषकों ने भी भाग लिया। दो दिवसीय कार्यक्रम की विशेषता यह रही कि यहाँ सभी जाति, धर्म, समुदाय से ऊपर उठकर आपस में भाईचारा एवं अपनापन बनाये रखने को ऐसा सम्मेलन प्रतिवर्ष 20 अगस्त को shrotha दिवस के रुप में करते हैं।

सेवानिवृत्ति कार्यक्रम के अवसर पर आकाशवाणी रायपुर के सेवानिवृत प्रसारक संजय पाण्डेय, श्याम वर्मा जी एवं के वरिष्ठ उदघोषक दीपक हटवार जी ने अपने संस्मरण साझा करते हुए बताया कि पंकज मेश्राम जी बहुत ही सहज, सरल एवं कर्मठ अधिकारी केन्द्र निदेशक हैं, जिन्होंने रेडियो श्रोताओं के कुछ महत्त्वपूर्ण निर्णय लिए जैसे नमस्कार रायपुर बहुत ही चर्चित है हो रहा है।श्रोता मंच के कार्यकारिणी सदस्यों का प्रत्तीक चिन्ह एवं सम्मान पत्र से सम्मानित किया गया। जिन्होंने कार्यक्रम की सफलता के लिए एक वर्ष से तन-मन-धन से सहयोग किया। मंच संचालन तारक सतदेव ने किया तथा सभी ने अपने विचार रखे।

परस राम साहू बताया कि आकाशवाणी रायपुर से जितने भी उद्‌घोषक सेवा निवृत्त होते हैं’ ‘उनका उनका सुसम्मान विदाई समारोह का आयोजन करने की परम्परा चल रही है। इस गरिमामय अवसर पर मुकेश शर्मा, प्रलाप पांडेय, रविलाल सूर्यवंशी, तारक सतदेव, श्याम शर्मा, डॉ. नौशाद सिद्धिकी, डोमन ठाकुर प्रदीप शाह, भावनास गणेश पानी, गोविन्द चंद्राकर डी. संग्राम सिंह ठाकुर काटाकुमार धुरंधर, ललित कुमार बिजौरा, देवानंद साहू, रजनीकांत अग्रवाल, डॉ अश्वनी साहू, अनिल निखाड़े सेवाराम साहू, अशोक श्याम कुतर, रविन्द्र बाड़‌गे प्रताप पांडे, भावन दस, गणेश सोनी, डॉ संग्राम, कृष्ण कुमार और रविन्द्र घाडगे आदि श्रोता उपस्थित थे।

जुड़िये प्रदेश के सबसे तेज न्यूज़ नेटवर्क से 👇
https://chat.whatsapp.com/HjkV5Kqy2MoKMVdSPufHlm

error: Content is protected !!