🌹 वास्तु शास्त्र में भूमि की शुद्धता का विशेष महत्व बताया गया है।
👉 भवन निर्माण से पहले जब नींव की खुदाई की जाती है, तब यह ध्यान रखना चाहिए कि भूमि के भीतर से क्या-क्या वस्तुएँ निकल रही हैं।
वास्तु मान्यताओं के अनुसार:
भूमि से पत्थर या ईंट निकलना शुभ माना जाता है। इसे आयु वृद्धि का संकेत माना गया है। राख, कोयला, भूसी, हड्डी, कपास तथा लोहा आदि निकलना अशुभ संकेत माना गया है। ऐसी स्थिति में भूमि का विधिपूर्वक शुद्धिकरण कराने का विधान बताया गया है।
भूमि शुद्धिकरण एवं श्री यंत्र की स्थापना
👉 भूमि की शुद्धि के लिए विधि-विधान से पूजन एवं प्राण प्रतिष्ठित श्री यंत्र की स्थापना का विधान है।
👉 नींव के नीचे कॉलम एवं फुटिंग के निर्धारित स्थान पर श्री यंत्र स्थापित करने की परंपरा है।
👉 श्री यंत्र को आध्यात्मिक दृष्टि से सकारात्मक ऊर्जा एवं समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। यह एक प्रकार से भवन के लिए आध्यात्मिक ऊर्जा के बूस्टर के समान है।
नींव की खुदाई में जीवित कछुआ मिलना!
👉 कुछ वर्षों पूर्व हमारे एक क्लाइंट के भवन निर्माण से पहले खुदाई के दौरान एक बहुत बड़ा जीवित कछुआ निकला था।
👉 वास्तु एवं पारंपरिक मान्यताओं में कछुए को शुभता, स्थिरता और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है।
🌹 गृहारंभ के लिए शुभ मास
👉 वास्तु शास्त्र की पारंपरिक मान्यताओं के अनुसार वैशाख, श्रावण, कार्तिक, मार्गशीर्ष एवं फाल्गुन मास में गृहारंभ करना शुभ माना गया है।
👉 इन मासों में विधिपूर्वक गृहारंभ करने से आरोग्य, सुख-समृद्धि एवं धन-धान्य की प्राप्ति की कामना की जाती है।
🕉️ विशेष ध्यान दें: भवन निर्माण के समय भूमि की प्रकृति, मिट्टी की गुणवत्ता तथा खुदाई में मिलने वाली वस्तुओं का निरीक्षण अवश्य कराएं।
👉 यदि हड्डियाँ या किसी जीव के अवशेष मिलें, तो उन्हें स्वयं न हटाएं; संबंधित विशेषज्ञ से उनकी पहचान एवं सुरक्षित निस्तारण कराएं।







