May 25, 2026

Blog

अनेक स्थानों में 15 सीसीटीवी
कैमरे लगाये गये

अमलेश्वर। औंसर-डिघारी। ग्राम पंचायत औंसर-डिघारी में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने एवं गांव में निगरानी बढ़ाने के उद्देश्य से प्रमुख स्थानों पर 15 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इस पहल से ग्रामीणों में सुरक्षा को लेकर विश्वास बढ़ा है तथा गांव में होने वाली गतिविधियों पर बेहतर निगरानी रखी जा सकेगी।

ग्राम पंचायत द्वारा मुख्य चौक, पंचायत भवन, स्कूल, सार्वजनिक स्थानों एवं आवागमन वाले क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए गए हैं। सरपंच प्रियालता महिपाल ने बताया कि इस व्यवस्था से असामाजिक गतिविधियों पर नियंत्रण रखने, चोरी जैसी घटनाओं की रोकथाम करने तथा गांव में शांति एवं व्यवस्था बनाए रखने में मदद मिलेगी। आने वाले समय में अन्य जगहों पर भी कैमरे लगाए जाएंगे। जल्द ही इसे पुलिस विभाग की त्रिनेत्र एप से भी जोड़ा जाएगा।

ग्रामीणों ने पंचायत की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि आधुनिक तकनीक के उपयोग से गांव की सुरक्षा व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी।

error: Content is protected !!