September 15, 2026

Blog

अमलेश्वर में चाकू अड़ाकर महिला से
मंगलसूत्र लूटने वाले दो नाबालिग गिरफ्तार

अमलेश्वर। झीट में विगत दिनों चाकू दिखाकर डरा-धमकाकर सोने के मंगलसूत्र लूटने वाले 02 विधि से संघर्षरत बालक पकड़े गए, लूटे गए सोने के मंगलसूत्र एवं घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और चाकू बरामद किए गए।

अमलेश्वर थाना प्रभारी मो. तारिक के अनुसार विगत दिनों शाम को प्रार्थीया ग्राम झीट के नया क्रिकेट मैदान से अपनी सहेली के साथ काम कर वापस घर आ रही थी। इस दौरान पेट्रोल पंप के पास मेन रोड में पाटन तरफ से एक बाइक में दो अज्ञात लड़के आये और गले में चाकू अड़ाकर गले से सोने का मंगलसूत्र लूट कर दोनों बाइक से फरार हो गये। घटना की बाद प्रार्थिया कि रिपोर्ट पर थाना अमलेश्वर में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गयी। पुलिस टीम द्वारा घटना के बाद से फरार आरोपियों की लगातार पतासाजी की गई। थाना अमलेश्वर एवं सायबर क्राईम दुर्ग की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए दो विधि से संघर्षरत बालक को भांटागांव रायपुर से घेराबंदी कर पकड़ा जिससे लुट की सामग्री बरामद की गई।
पूछताछ में विधि से संघर्षरत बालकों द्वारा घटना में संलिप्तता स्वीकार किए जाने पर दोनों विधि से संघर्षरत बालकों नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाकर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

दुर्ग पुलिस की अपील

दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि सार्वजनिक स्थानों पर संदिग्ध व्यक्तियों अथवा गतिविधियों की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। किसी भी आपराधिक घटना की स्थिति में बिना जोखिम उठाए तत्काल पुलिस को सूचना दें तथा जांच एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।

error: Content is protected !!