अमलेश्वर। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री एवं पाटन विधायक भूपेश बघेल से सौजन्य भेंट-मुलाकात कर
गोवर्धन पूजा के पावन अवसर उन्हें देवारी तिहार एवं मातर मिलन उत्सव की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
नगर पालिका अमलेश्वर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस दौरान क्षेत्र की सामाजिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं को लेकर भी आत्मीय चर्चा हुई। इस अवसर पर अमृत सिंह राजपूत, अहेंद्र चेलक, नरेश निषाद, गोविंदा निषाद, सुनील सिंह, विशाल सिंह, विश्वा निषाद एवं राजा निषाद सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।







