November 23, 2026

Blog

अमलेश्वर। अमलेश्वर पालिका के अंतर्गत आने वाले वार्ड क्रमांक
14, 15 और 16 के निवासियों ने आज मुख्य नगर पालिका अधिकारी के नाम ज्ञापन सौंपा। जिसमें बताया गया कि जमीनी पट्टा वितरण सर्वे सूची में नाम नहीं है जबकि वह लोग यहां वर्षों से निवासरत हैं फिर भी सर्वे सूची में उनका नाम क्यों नहीं है।

पूर्व पार्षद अमृत सिंह राजपूत ने बताया कि नगर पालिका परिषद् अमलेश्वर के अतंर्गत जो आवासीय पट्टा की सूची वार्ड क्रमांक 14 ,15 और 16 के लिए चश्पा कि गयी है उस सूची से वार्ड के निवासियों को पूर्ण रूप से आपत्ति है क्योंकि जो लोग यहां वर्षों से निवासरत है उनका नाम ही सूची में नहीं हैं। जिसकी वजह से वार्डवासी इस सूची का पूर्ण रूप से विरोध किया है और मांग करते है कि पुनः सर्वे किया जाये।

इस दौरान पूर्व पार्षद अमृत सिंह राजपूत सहित पार्षद प्रतिनिधि कलीराम, घनश्याम चेलक, राजेन्द्र यदु,पोषण बाँधे,गोविंदा निषाद, विशाल सिंह, विश्वा निषाद, गनपत सिंह, नन्दलाल, रमऊ, अनिल निषाद,हेमा निषाद,पोषण लाल, मनीष निषाद आदि शामिल रहे।

error: Content is protected !!