September 24, 2026

Blog

डॉ. धर्मेंद्र दास आयुष विवि के प्रबंधन बोर्ड में सदस्य
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल का जताया आभार

रायपुर। पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति आयुष एवं स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय, छत्तीसगढ़ के प्रबंधन बोर्ड में सदस्य नामांकित किए जाने पर डॉ. धर्मेंद्र दास ने प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रति आभार व्यक्त किया है।
<span;>सदस्य मनोनीत होने पर डॉ. धर्मेंद्र दास ने कहा कि उन्हें जो महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी, समर्पण और गंभीरता के साथ करेंगे। विश्वविद्यालय और प्रदेश के चिकित्सा व स्वास्थ्य क्षेत्र के हित में काम करना उनकी प्राथमिकता रहेगी।
इस अवसर पर भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के वरिष्ठ नेता डॉ. जे. पी. शर्मा, डॉ. प्रदीप चौधरी, डॉ. उत्कर्ष त्रिवेदी, श्री आशुतोष द्विवेदी, डॉ. सतिंदर सिंह छाबड़ा एवं डॉ. कृष्णा दास उपस्थित रहे। यह जानकारी भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री आशुतोष द्विवेदी द्वारा दी गई।

error: Content is protected !!