अमलेश्वर। महादेव घाट पुल से अमलेश्वर जाने वाला मार्ग कल रात लगभग 4 बजे से ही जलमग्न हो चुका है। लगातार बारिश को देखते हुए पुल के दोनों ओर सुरक्षा व्यस्थता बढ़ा दी गई है।

लगातार 36 घंटे से हो रही बारिश के बाद नदी-नाले उफान पर हैं। जिसका असर अमलेश्वर नगर पालिका क्षेत्र में भी पड़ा। महादेव घाट में जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया है। 36 घंटे की लगातार बारिश ने अमलेश्वर के कई वार्डो सहित निचली बस्ती में बारिश का पानी भर गया है। रायपुर अमलेश्वर मार्ग भी कल रात 4 बजे से बंद हो चुका है। खारुन पुल खतरे की निशान से ऊपर चल रहा है। बारिश से अमलेश्वर पालिका, अटल परिसर सहित अमलेश्वर के कई निचले इलाके जलमग्न हो चुके है। लोगों को आवागमन के साथ-साथ रोजमर्रा की जरूरतों का सामान जुटाने में भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

लगातार बारिश के कारण अंचल के कई गांवों और निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति निर्मित हो गई है।

प्रशासन अलर्ट

पाटन SDM उत्तम ध्रुव ने बताया कि लगातार बारिश को देखते हुए वह सुबह से अमलेश्वर के अलावा पाहदा, परसदा,सांकरा, अमलेश्वरडीह गांवों में जो लोग बारिश में फंसे थे उनको एसडीएफ की टीम के माध्यम से सुरक्षित स्थानों में पहुंचाया गया है।

अमलेश्वर पालिका सीएमओ प्रीति गुप्ता ने बताया कि अमलेश्वर पालिका की टीम और sdrf की लगातार बारिश से खुडमुड़ा, भो थली, अमलेश्वर के निचले इलाकों से लोगों का निकाल कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है। खतरे वाले जगह को चिन्हित कर बंद कर दिया गया है ताकि किसी प्रकार का नुकसान न हो।

अमलेश्वर थाने के टीआई मो, तारिक ने बताया कि रात से अमलेश्वर पुलिस की टीम जगह जगह दौरा कर रही है और प्रशासनिक तीन के माध्यम से बारिश में फंसे नागरिकों का सुरक्षित स्थान में पहुंचाया जा रहा है।








