September 27, 2026

Blog

अमलेश्वर। रायपुर अमलेश्वर पाटन मार्ग भारी बारिश के चलते दो दिनों से बंद था बारिश का पानी कम होने के बाद से आवागमन सुचारु रूप से शुरू हो गया है। अब पुल के नीचे से नदी का पानी सामान्य रूप से बह रहा है। इससे रायपुर-पाटन मार्ग को खोल दिया गया है।

दो दिनों से पुल पर पानी चलने से जन जीवन प्रभावित था लेकिन रविवार रात लगभग 9 बजे आवागमन शुरू हो गया। पुल पर आवागमन शुरू करने से पहले रायपुर नगर निगम तथा अमलेश्वर नगर पालिका ने पुल परिसर में जमें मलबे, कीचड़ और गंदगी को साफ किया गया । आवागमन शुरू हो चुका है।

error: Content is protected !!