November 21, 2026

Blog

रायपुर। छठ पर्व के बाद लौटने वाले यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने रक्सौल और चर्लपल्ली के बीच 1-1 फेरे के लिए पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायगढ़, बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव और गोंदिया स्टेशनों से होकर गुजरेगी।

रक्सौल से 21 नवंबर को रवाना होगी पूजा स्पेशल

रक्सौल-चर्लपल्ली स्पेशल 21 नवंबर को रक्सौल से शाम 4.55 बजे रवाना होगी। अगले दिन रविवार को यह ट्रेन 3:22 बजे रायगढ़ पहुंचेगी। इसी तरह शाम 5:10 बजे बिलासपुर, शाम 6:50 बजे रायपुर, शाम 7:45 बजे दुर्ग पहुंचेगी।

चर्लपल्ली से 23 नवंबर को होगी वापसी

वापसी में चर्लपल्ली-रक्सौल स्पेशल 23 नवंबर को चर्लपल्ली से रात 10 बजे छूटेगी। दूसरे दिन मंगलवार को सुबह 9:30 बजे गोंदिया, सुबह 11:15 बजे राजनांदगांव, सुबह 11:50 बजे दुर्ग, दोपहर 12:40 बजे रायपुर, दोपहर 2:45 बजे बिलासपुर पहुंचेगी।

18 कोच की सुविधा और प्रमुख ठहराव

इस पूजा स्पेशल ट्रेन में चार जनरल, सात स्लीपर, एक एसी-2 और चार एसी-3 कोच सहित कुल 18 कोच लगाए जाएंगे। रास्ते में दोनों दिशाओं में यह ट्रेन दरभंगा, समस्तीपुर, बरौनी, धनबाद, बोकारो स्टील सिटी, रांची, राउरकेला, झारसुगुड़ा, बल्लारशाह और काजीपेट सहित अन्य प्रमुख स्टेशनों पर ठहरेगी।

error: Content is protected !!